Nexis News

चरित्र शंका बनी हत्या की वजह : पति की ईंट, पत्थर और लकड़ी के फाड़ी से हत्या करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,28जून2026

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में पति की हत्या के, मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार, चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने कथित रूप से पति पर ईंट, पत्थर और लकड़ी के फाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामान और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त कर लिए हैं।पुलिस के मुताबिक, 27 जून को सरोता मझवार ने सूचना दी कि उसके पिता नेतराम मझवार घर के आंगन में घायल अवस्था में पड़े हैं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

🟠जांच में सामने आया हत्या का कारण

घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और प्रारंभिक जांच में पता चला,कि 26 जून की रात नेतराम मझवार और उनकी पत्नी मानकुंवर (40 वर्ष) के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान महिला ने कथित रूप से गुस्से में आकर पति पर ईंट, पत्थर और लकड़ी के फाड़ी से सिर, चेहरा, कंधे और पीठ पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

🟠पूछताछ में आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

थाना बतौली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में, लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार,पूछताछ में महिला ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, पत्थर, लकड़ी का फाड़ी तथा घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त किए गए।आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

🟠पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

पूरे मामले की विवेचना में उप निरीक्षक आभाष मिंज, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, महिला प्रधान आरक्षक मेबिश खाखा, आरक्षक राकेश एक्का, राजेश खलखो, राजू कुजूर, जोगी, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट एवं किरण तांडे की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!