Nexis News

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,28जून2026

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का दौरा कर यहां विकसित किए जा रहे पर्यटन मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा,कि प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जनसहभागिता के समन्वय से तैयार किया गया,जीपीएम का पर्यटन मॉडल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी हैं।दौरे के दौरान पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने अधिकारियों को जिले की प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर आधारित पर्यटन विकास की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्हें जीपीएम पर्यटन कॉफी टेबल बुक भी भेंट की गई, जिसमें जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों और विकास कार्यों का उल्लेख हैं।

🟠जनभागीदारी से पर्यटन को मिली नई पहचान

राजमेरगढ़ भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने पर्यटन समितियों द्वारा संचालित गतिविधियों, पर्यटकों के लिए, विकसित आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों का अवलोकन किया। स्थानीय समितियों ने बताया कि जनसहभागिता के माध्यम से पर्यटन को रोजगार, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बनाया जा रहा हैं।

🟠स्थानीय युवाओं की भागीदारी की सराहना

पर्यटन समितियों ने अधिकारियों को स्थानीय युवाओं की भागीदारी, पर्यटन स्थलों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की जानकारी दी। इस पर पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन के सतत विकास में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं,और जीपीएम का यह मॉडल अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय हैं।

🟠जीपीएम में पर्यटन की अपार संभावनाएं

प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने कहा,कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध हैं। यहां पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं,और जनसहभागिता के जरिए इन संभावनाओं को बेहतर तरीके से विकसित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा,कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं,और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही हैं।उन्होंने पर्यटन समितियों के कार्यों की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल पर्यटन गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ाने का आह्वान किया, ताकि जीपीएम छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!