Nexis News

जशपुर में गौवंश वध का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार, बाइक और टॉर्च जब्त

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,4जुलाई 2026

जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में गौवंश वध के मामले का,पुलिस ने खुलासा करते हुए,चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार, दो मोटरसाइकिल और एक टॉर्च जब्त की हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पहचान कर ली गई हैं,और उनकी तलाश जारी हैं।

🟠ग्रामीणों के शक से खुला मामला

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को रायगढ़ जिले के,बरखोरिया निवासी खेमानिधि यादव ने शिकायत दर्ज कराई,कि कुछ लोग दो मोटरसाइकिलों और पैदल एक गौवंश को लेकर मुडाबहला की ओर जा रहे थे। पूछताछ करने पर उन्होंने गौवंश खरीदकर ले जाने की बात कही, लेकिन उनके व्यवहार पर संदेह होने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।तलाशी के दौरान ग्राम हल्दीझरिया के पास खेत के गड्ढे में गौवंश का कटा हुआ धड़ मिला। घटनास्थल से गाय की खाल, सिर, पैर, कान का बिल्ला, रस्सी, गोबर, खून के निशान और मांस काटने में प्रयुक्त लकड़ी का गुटका बरामद किया गया।

🟠पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अयजक एक्का को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों सुशील कुजूर, प्रमोद एक्का, अगस्तुस तिर्की तथा दो अन्य लोगों के साथ मिलकर गौवंश वध करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

🟠दो आरोपी फरार, तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5, 6 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया,कि मामले से जुड़े दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई हैं,और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!