Nexis News

बलरामपुर में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान को मिली रफ्तार, कारवां पंचायत में कंटूर ट्रेंच निर्माण जारी

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4जुलाई 2026

बलरामपुर जिले में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में, वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत संचालित ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत जनपद पंचायत राजपुर की ग्राम पंचायत कारवां में कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा हैं।🟠जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन पर विशेष जोर

अभियान के तहत बनाए जा रहे कंटूर ट्रेंच वर्षा जल के संरक्षण, भू-जल स्तर बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे बारिश के पानी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा और कृषि भूमि की उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

🟠रोजगार के साथ विकास को भी मिलेगा बढ़ावा

वीबी-जी रामजी योजना के तहत चल रहे इन कार्यों से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध हो रहा हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए गांवों में टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना हैं।प्रशासन का कहना हैं,कि जिले की सभी जनपद पंचायतों में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में जल संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!