Nexis News

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,4जुलाई 2026

सरगुजा जिले की गांधीनगर थाना पुलिस ने,नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया हैं। आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने और गर्भ ठहरने के बाद दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की हैं।

🟠शादी का वादा कर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने गांधीनगर थाने में, शिकायत दर्ज कराई कि 18 नवंबर 2024 को बलरामपुर जिले के त्रिकुण्डा थाना क्षेत्र के सुलसुली निवासी रमेश कुमार रवि (23 वर्ष) उसके किराए के कमरे में आया। आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। बाद में उसने शादी करने और साथ रखने से भी इंकार कर दिया।

🟠जांच में जुटी पुलिस,आरोपी ने कबूला जुर्म

मामले की गंभीरता को देखते हुए,गांधीनगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने की बात स्वीकार कर ली।

🟠पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर, उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई हैं।सरगुजा पुलिस ने कहा हैं,कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!