अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,6जुलाई 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत,शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में प्रवेश के, लिए आयोजित लिखित परीक्षा की प्राप्तांक सूची जारी कर दी गई हैं। प्रकाशित सूची पर अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से 9 जुलाई 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं।सहायक आयुक्त,आदिवासी विकास विभाग के अनुसार योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया गया था। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के प्राप्तांकों की सूची अब प्रकाशित कर दी गई हैं,जिससे अभ्यर्थी अपने अंक देख सकते हैं।
🟠9 जुलाई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
यदि किसी अभ्यर्थी या अभिभावक को प्रकाशित प्राप्तांक सूची को लेकर कोई दावा या आपत्ति दर्ज करानी हैं,तो वे 9 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बलरामपुर-रामानुजगंज में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई हैं।












