न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,7जुलाई 2026
सारंगढ़ जिले के कनकबीरा चौकी क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारिता एवं उद्योग विभाग के, सभापति हरिहर जायसवाल पर कथित हमले का मामला सामने आया हैं। आरोप हैं,कि पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने रास्ता रोककर उनकी गाड़ी पर पथराव किया,गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। हालांकि घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्र में नाराजगी बढ़ती जा रही हैं।
🟠रास्ता रोककर किया हमला, जान बचाकर निकले जनप्रतिनिधि
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 22 मई 2026 की रात करीब 11 बजे हरिहर जायसवाल अपने वाहन से, मुख्य मार्ग स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोप हैं,कि अर्जुन जायसवाल, सुखदेव जायसवाल और वासुदेव जायसवाल ने सड़क पर बड़ा पत्थर रखकर उनकी गाड़ी रोक दी।शिकायत में कहा गया हैं,कि आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज की,जान से मारने की धमकी दी और वाहन पर पत्थर फेंके। हरिहर जायसवाल किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।घटना के बाद 30 मई 2026 को कनकबीरा चौकी (थाना सारंगढ़) में अपराध क्रमांक 0252/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 127(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की हैं।
🟠गिरफ्तारी नहीं होने से बढ़ा आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही हैं। उनका कहना हैं,कि यदि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की घटना होती हैं,और आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होती, तो आम लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल उठना स्वाभाविक हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।












