Nexis News

रायपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी पहल,अब घर बैठे ऑनलाइन बुक करें प्लॉट और फ्लैट

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8जुलाई2026

रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ावा देते हुए,अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी हैं। अब इच्छुक नागरिक बिना कार्यालय जाए घर बैठे ही डिजिटल पोर्टल के माध्यम से प्लॉट, फ्लैट और व्यावसायिक संपत्तियों की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन, बुकिंग और भुगतान कर सकेंगे।पहले चरण में कमल विहार और रावभाटा सहित प्राधिकरण की करीब 121 आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों को ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया गया हैं। कमल विहार में आवासीय फ्लैट, आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड, जबकि रावभाटा में व्यावसायिक संपत्तियां बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं।

🟠घर बैठे होगी बुकिंग और ऑनलाइन भुगतान

नई डिजिटल व्यवस्था के तहत हितग्राही अब मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकेंगे। इससे कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी बनेगी।

🟠सभी वर्गों को मिलेगा लाभ

आरडीए ने आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लोगों के लिए भी आवासीय संपत्तियां विकसित की हैं,ताकि हर वर्ग के नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार आवास प्राप्त कर सकें।आरडीए के अध्यक्ष नंदे साहू ने कहा,कि ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से समय की बचत होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।वहीं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवनीश कुमार शरण ने बताया,कि लंबे समय से बंद बुकिंग प्रक्रिया को फिर से शुरू करते हुए,सभी उपलब्ध संपत्तियों को एक साथ ऑनलाइन पोर्टल पर लाइव कर दिया गया हैं। भविष्य में भी अधिक से अधिक सेवाओं का डिजिटलीकरण किया जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!