संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8जुलाई2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समितियों एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां करते हुए,प्रशासनिक और जनकल्याणकारी व्यवस्था को नई मजबूती दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, विश्वास जताया,कि वे जनसेवा और सुशासन के प्रति समर्पित होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को नई गति देंगे।राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को बनाया गया हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे तथा सदस्य सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे नियुक्त किए गए हैं।इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद, संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक तथा राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम बनाए गए हैं।
सरकार ने रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में,डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) और राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मंगल दास ठाकुर सहित कई अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।












