Nexis News

महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी : 66 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे 626.25 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री बोले आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बनी योजना

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,11जुलाई2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित,मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी करते हुए,प्रदेश की 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान,आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन चुकी हैं। उन्होंने बताया, कि योजना की शुरुआत से अब तक 29 किस्तों में कुल 18,805.83 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं।🟠महिलाओं की आर्थिक ताकत बन रही योजना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में,महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान को छत्तीसगढ़ सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने बताया, कि कई महिलाओं ने इस राशि से छोटा व्यवसाय शुरू किया, सिलाई-कढ़ाई और स्वरोजगार अपनाया, जबकि अनेक परिवारों ने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों पर इसका उपयोग किया।🟠 ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं से भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा,कि महतारी वंदन योजना के साथ-साथ ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं के माध्यम से भी महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया जल्द पूरी कर सभी पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से बस्तर संभाग में इस कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!