न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,10जुलाई 2026
सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने,कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सरगुजा संभाग के सभी जिलों में विशेष सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध लोगों, मुसाफिरों, दीगर राज्यों के फरार आरोपियों तथा असामाजिक तत्वों का व्यापक सत्यापन किया जाएगा।आईजी ने यह फैसला हाल ही में सामने आए उस मामले के बाद लिया, जिसमें झारखंड के चर्चित बासेपुर गैंग से जुड़े हत्या के, आरोपी साबीर आलम के वर्ष 2013 से अंबिकापुर के मोमिनपुरा इलाके में फर्जी पहचान के साथ बस कंपनी और सिलाई दुकान की आड़ में रहने का खुलासा हुआ। आरोपी को झारखंड हाईकोर्ट भगोड़ा घोषित कर चुका था।
🟠बीटवार चलेगा विशेष सत्यापन अभियान
आईजी के निर्देश पर सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाने को कहा गया हैं।
🔸️किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा।
🔸️होटल, लॉज, ढाबों, ईंट-भट्ठों और उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों की जांच होगी।
🔸️घुमंतू, फेरीवालों और मुसाफिरों का भी सत्यापन किया जाएगा।
🔸️निगरानीशुदा बदमाशों और जिला बदर अपराधियों की नियमित जांच की जाएगी।
🟠मकान मालिकों को भी देना होगा पूरा विवरण
पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि मकान मालिकों को अपने किरायेदारों की पूरी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करानी होगी। यदि कोई मकान मालिक जानकारी देने से इंकार करता हैं,या सहयोग नहीं करता, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🟠जनता से सहयोग की अपील
सरगुजा रेंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं, कि यदि उनके वार्ड, मोहल्ले या गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति, फरार आरोपी या अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति रह रहा हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।पुलिस का कहना हैं,कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना हैं।












