संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,10जुलाई2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई, मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) की वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना-2026 को मंजूरी दे दी गई। इस योजना का उद्देश्य लंबित मामलों का समाधान, रुकी हुई परियोजनाओं को गति देना और नवा रायपुर में निवेश को बढ़ावा देना हैं। योजना के तहत पात्र आबंटितियों को ब्याज और अधिभार में बड़ी राहत मिलेगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि राज्य सरकार जनहित और विकास को ध्यान में रखकर व्यावहारिक निर्णय ले रही हैं। OTS योजना-2026 से निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा, लंबित प्रकरणों का निराकरण होगा और नवा रायपुर के नियोजित विकास को नई गति मिलेगी।
🟠61.96 करोड़ रुपये तक की राहत का अनुमान
एनआरडीए के अनुसार, इस योजना से पात्र आबंटितियों को ब्याज एवं अधिभार में लगभग 61.96 करोड़ रुपये की राहत मिलने का अनुमान हैं। हालांकि, भूमि प्रीमियम में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी और किसी भी भूखंड का सेटलमेंट वर्तमान रिजर्व प्रीमियम से कम मूल्य पर नहीं होगा। इससे प्राधिकरण को वित्तीय नुकसान भी नहीं होगा।
🟠रुकी परियोजनाओं को मिलेगा नया जीवन
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह योजना उन आबंटितियों के लिए सुनहरा अवसर हैं, जो अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इससे रुकी हुई परियोजनाओं को गति मिलेगी, न्यायालयीन विवाद कम होंगे और भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।
🟠31 मार्च 2027 तक रहेगी लागू
OTS योजना-2026 योजना लागू होने की तिथि से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। योजना के तहत जो आबंटी परियोजना विकसित नहीं करना चाहते, उन्हें भूमि समर्पित कर अनुबंध से बाहर होने का विकल्प भी मिलेगा।राज्य सरकार का मानना हैं,कि इस फैसले से नवा रायपुर में निवेश, आर्थिक गतिविधियों और शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी तथा इसे देश के अग्रणी नियोजित शहरों में शामिल करने का लक्ष्य और मजबूत होगा।












