अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,14जुलाई 2026
विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से,बलरामपुर जिला प्रशासन ने स्कूल स्तर पर विशेष प्रमाण-पत्र शिविरों का आयोजन शुरू किया हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंगलवार को विकासखंड शंकरगढ़ के विभिन्न विद्यालयों में आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाए गए।
इस अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डीपाडीह तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतपुर में विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किए गए। शिविर के दौरान राजस्व विभाग के पटवारी, शिक्षा विभाग के संकुल समन्वयक, शिक्षक एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों की मौजूदगी में आवेदन पत्रों की जांच और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिविर में करीब 34 आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र तैयार किए गए हैं,जबकि शेष प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी हैं। अधिकारियों ने बताया,कि सभी पात्र विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र जल्द जारी किए जाएंगे।जिला प्रशासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना हैं।
ताकि उन्हें छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं,कि शिविरों का नियमित आयोजन कर सभी पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध तरीके से प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रशासनिक सेवाएं उनके स्कूल तक ही पहुंच सकें।












