Nexis News

अंबिकापुर में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल : सील हो चुका अवैध क्लिनिक फिर शुरू, झोलाछाप डॉक्टरों पर गंभीर मरीजों का इलाज करने का आरोप

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,15जुलाई 2026

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में स्वास्थ्य विभाग की, कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के सकालो बाजार के पास संचालित एक कथित अवैध क्लिनिक दोबारा शुरू होने का मामला सामने आया हैं। आरोप हैं,कि जिस क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक वर्ष पहले अवैध रूप से संचालित होने के कारण सील किया था,वही क्लिनिक अब फिर से मरीजों का इलाज कर रहा हैं।सबसे चौंकाने वाली बात यह हैं,कि इस क्लिनिक में केवल सामान्य मरीज ही नहीं, बल्कि गंभीर मरीजों को भी भर्ती कर उपचार किए जाने का दावा किया जा रहा हैं। यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सीधे तौर पर मरीजों की जान से खिलवाड़ और स्वास्थ्य नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।INH News के कैमरे में रिकॉर्ड हुए वीडियो में कथित तौर पर क्लिनिक के भीतर इलाज की पूरी गतिविधियां कैद हुई हैं। वीडियो में मरीजों को भर्ती कर इलाज किए जाने और चिकित्सा सेवाएं संचालित होने का दावा किया गया हैं। इससे यह सवाल उठ रहा हैं,कि जिस क्लिनिक पर पहले कार्रवाई हुई थी, वह दोबारा कैसे संचालित होने लगा और जिम्मेदार विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली।स्थानीय लोगों का कहना हैं, कि क्षेत्र में लंबे समय से इस क्लिनिक का संचालन हो रहा हैं,लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किए जाने के कारण अवैध गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं। लोगों का आरोप हैं,कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला दोबारा सामने नहीं आता।मामले पर नर्सिंग होम एक्ट, सरगुजा के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा ने कहा,कि शिकायत और सामने आए वीडियो की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में क्लिनिक बिना वैध अनुमति संचालित पाया जाता हैं, या नियमों का उल्लंघन सामने आता हैं,तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नर्सिंग होम एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।अब सबसे बड़ा सवाल यही हैं,कि क्या स्वास्थ्य विभाग इस बार केवल नोटिस और जांच तक सीमित रहेगा, या फिर अवैध क्लिनिक पर स्थायी कार्रवाई कर झोलाछाप डॉक्टरों के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!