अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,15जुलाई 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम जिले में,सामाजिक समरसता और सामुदायिक सहभागिता की नई मिसाल बनता जा रहा हैं। इसी कड़ी में विकासखंड शंकरगढ़ के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय पहरी में न्योता भोज का आयोजन किया गया,जहां बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं।ग्राम पंचायत पहरी के सरपंच, विद्यालय के प्रधान पाठक और शिक्षकों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसा गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ भोजन कर समाज और विद्यालय के बीच आत्मीयता तथा अपनत्व का संदेश भी दिया गया।मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप संचालित यह पहल केवल भोजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज को शिक्षा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। पालक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और दानदाता विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ भोजन करते हैं,जिससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता हैं,और विद्यालय के प्रति लगाव भी मजबूत होता हैं।
न्योता भोज कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नियमित विद्यालय उपस्थिति के प्रति भी जागरूक किया जा रहा हैं। यह पहल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को गति देने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक समरसता को भी नई दिशा दे रही हैं।जिला प्रशासन का मानना हैं,कि सामुदायिक सहयोग से संचालित यह कार्यक्रम विद्यालय और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं।












