Nexis News

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : 30 डिसमिल शासकीय भूमि अतिक्रमण से कराई मुक्त

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,15जुलाई 2026

बलरामपुर जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के, खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत आमडंडा में,करीब 30 डिसमिल शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।प्रशासन को सूचना मिली थी,कि एक निजी व्यक्ति ने शासकीय भूमि पर धान की फसल लगाकर अवैध कब्जा कर लिया हैं। मामले की जांच के बाद राजस्व विभाग ने मौके पर,पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाया और पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई पूरी होने के बाद शासकीय भूमि को विधिवत ग्राम पंचायत आमडंडा के सरपंच को सुपुर्द कर दिया गया।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में शासकीय भूमि की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आगे भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!