Nexis News

बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई : 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, तातापानी पुलिस ने भेजा जेल

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,20जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की तातापानी पुलिस चौकी ने,अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए,एक आरोपी को 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं। आरोपी अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

🟠मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड

पुलिस को 19 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली,कि ग्राम चंद्रनगर निवासी धनपत (44 वर्ष) अपने घर में हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब का अवैध भंडारण कर बिक्री करने की तैयारी कर रहा हैं।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उमेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विधिवत रेड कार्रवाई की।

🟠20 लीटर महुआ शराब जब्त,आरोपी गिरफ्तार

तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 20 लीटर अवैध हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में शराब जब्त कर आरोपी धनपत पिता रामशरण (44 वर्ष), निवासी ग्राम चंद्रनगर, चौकी तातापानी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। 20 जुलाई 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

🟠इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उमेश सिंह तथा उनके हमराह पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!