अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,25जुलाई 2026
बलरामपुर जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए, अपनी क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर आया हैं। पी.एस.वाय. राष्ट्रीय उत्कृष्टता अवार्ड (प्रतिभा सम्मान योजना)-2026 के तहत,कक्षा तीसरी से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला,शोध एवं प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाना, उन्हें प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना हैं।जिला शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की हैं,ताकि जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित योजना का लाभ उठा सकें।
🟠5 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
योजना में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध हैं।ऑनलाइन आवेदन पी.एस.वाय. नेशनल एग्जाम पोर्टल पर किया जा सकता हैं,जबकि ऑफलाइन आवेदन संबंधित विद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से जमा किए जाएंगे।
🟠चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा स्कॉलरशिप का अवसर
योजना के तहत जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को तीन वार्षिक स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रथम चरण में सफल विद्यार्थी राज्य स्तरीय परीक्षा में शामिल होंगे।राज्य स्तरीय परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भोजन, आवास और यात्रा-भत्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आर्थिक कारण किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की राह में बाधा न बनें।
🟠राष्ट्रीय मंच पर मिलेगी पहचान
शिक्षा विभाग का मानना हैं,कि यह योजना विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगिता का अवसर ही नहीं देगी, बल्कि उनकी रचनात्मक क्षमता, शोध कौशल और बौद्धिक विकास को भी नई दिशा देगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भविष्य में उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी लाभ मिलेगा।
🟠जिला शिक्षा अधिकारी की अपील
जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की हैं, कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना में, भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इससे बलरामपुर जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पहचान बनाने और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का अवसर मिलेगा।योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए योजना समन्वयक (पी.एस.वाय.) के मोबाइल नंबर 9584203094 पर संपर्क किया जा सकता हैं।












