अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,25जुलाई 2026
बलरामपुर पुलिस ने मारपीट,घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में, त्वरित कार्रवाई करते हुए,थाना क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू तिर्की (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी मिशन रोड, बलरामपुर का निवासी हैं,और उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम पहले से सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों में शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।
🟠पुराने पैसों के विवाद ने लिया हिंसक रूप
थाना कोतवाली बलरामपुर में रोज मोहम्मद (52 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-09, पत्रा पारा ने शिकायत दर्ज कराई,कि 19 जुलाई 2026 को उनका पुत्र अमरजद खान ज्ञान गंगा स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान अंकित तिर्की उर्फ गोलू वहां पहुंचा और पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद करने लगा।शिकायत के अनुसार आरोपी ने पहले गाली-गलौज की, फिर हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए पीड़ित का गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी।
🟠घर तक पहुंचकर दोबारा किया हमला
पीड़ित किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंचा, लेकिन आरोप हैं,कि आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। घर में घुसकर उसने दोबारा मारपीट की, जिससे पीड़ित के गले में सूजन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस से शिकायत की।
🟠जांच में जोड़ी गईं गंभीर धाराएं
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 122/2026 दर्ज कर प्रारंभ में बीएनएस की धारा 296, 351(3) एवं 115(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया।घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें चोटें सामान्य प्रकृति की पाई गईं। हालांकि विवेचना, घटनास्थल निरीक्षण और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस की धारा 333 एवं 331(1) भी जोड़ दी।
🟠पूछताछ में स्वीकार किया अपराध
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अंकित तिर्की उर्फ गोलू तिर्की को थाना बुलाकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 25 जुलाई 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सूचना दी और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
🟠कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती जारी
बलरामपुर पुलिस ने कहा,कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। मारपीट, धमकी, गुंडागर्दी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई हैं।











