न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,26जुलाई 2026
सरगुजा जिले में गौ तस्करी का एक नया तरीका सामने आया हैं। तस्करों ने इस बार लग्जरी स्कॉर्पियो वाहन का इस्तेमाल कर गाय की तस्करी करने की कोशिश की,लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और बतौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह प्रयास विफल हो गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, झारखंड नंबर की एक स्कॉर्पियो में गाय को ले जाने की सूचना देर रात पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही बतौली पुलिस ने तत्काल बगीचा रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी।
बताया जा रहा हैं,कि देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को ट्रेस कर लिया। कार्रवाई के दौरान वाहन से गाय को सुरक्षित मुक्त कराया गया। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले वाहन में सवार तस्कर फरार हो गए।पुलिस ने झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया हैं। बरामद गाय को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया हैं। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुट गई हैं।
🟠पूरे नेटवर्क की जांच शुरू
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही हैं,कि यह किसी संगठित गौ तस्करी गिरोह का मामला हो सकता हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं,कि वाहन किसका हैं,तस्कर कहां से आए थे और गाय को किस स्थान पर ले जाया जा रहा था।
🟠लोगों की सतर्कता से बची बड़ी घटना
पुलिस ने कहा,कि स्थानीय लोगों की समय पर दी गई सूचना के कारण यह कार्रवाई संभव हो सकी। यदि सूचना समय पर नहीं मिलती, तो तस्कर अपने मंसूबों में सफल हो सकते थे।फिलहाल बतौली पुलिस मामले की जांच कर रही हैं,और फरार तस्करों की तलाश जारी हैं।











