Nexis News

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार,दोनों को भेजा गया जेल

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,3अगस्त2026

जशपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए,दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। दोनों मामले थाना कुनकुरी और थाना तपकरा क्षेत्र से जुड़े हैं। पुलिस ने एक मामले में शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया,जबकि दूसरे मामले में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

🟠शादी का झांसा देकर महिला का किया दैहिक शोषण

पुलिस के अनुसार,कुनकुरी थाना क्षेत्र की 27 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई,कि वर्ष 2021 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान आरोपी सत्यनारायण राम (30 वर्ष) से हुई थी। पति की मृत्यु के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और आरोपी ने शादी का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला गर्भवती हुई और उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।पीड़िता की शिकायत पर कुनकुरी पुलिस ने, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

🟠नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया, तीन दिन तक किया दैहिक शोषण

दूसरा मामला थाना तपकरा क्षेत्र का हैं। यहां 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को आरोपी आदर्श भगत (19 वर्ष) मेला दिखाने के बहाने मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शादी और प्यार का झांसा देकर उसे अपने घर में तीन दिन तक रखा और इस दौरान उसका दैहिक शोषण किया।पीड़िता के घर लौटने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 137(2), 64(2)(m), 65(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

🟠महिलाओं से जुड़े अपराधों पर पुलिस की सख्ती

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा,कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील हैं। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!