Nexis News

संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू, पूरे बलरामपुर जिले में निकलेगी पवित्र कलश यात्रा

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,3अगस्त2026

भारतीय जनता पार्टी के बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा,कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा पूरे जिले में ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी। इस अभियान के तहत वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी युक्त कलश के साथ जिले के सभी मंडलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी और संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि संत रविदास केवल एक संत ही नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार आज भी समाज को एकता, समरसता और समानता का मार्ग दिखाते हैं। भाजपा इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चला रही हैं।

उन्होंने बताया,कि 4 अगस्त को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पवित्र कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इससे पहले राजधानी के श्रीराम मंदिर में साधु-संतों की उपस्थिति में वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी युक्त कलश का पूजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के साधु-संत तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 36 संगठन जिलों के भाजपा जिला अध्यक्षों को पवित्र कलश सौंपे जाएंगे। इसके बाद प्रदेश के 479 मंडलों में कलश वितरण और यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

जायसवाल ने कहा,कि बलरामपुर जिले में भी यह पवित्र कलश विभिन्न मंडलों और गांवों में भ्रमण करेगा। अभियान अगले वर्ष माघ पूर्णिमा तक लगातार चलेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर संत रविदास के विचारों से लोगों को जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा,कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में भाईचारे, समानता, संवेदनशीलता और सद्भाव का वातावरण तैयार करना हैं,ताकि संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!