अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,3अगस्त2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना पुलिस ने पशुओं के साथ,क्रूरता करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो भैंसों को सुरक्षित बरामद कर उन्हें मुक्त कराया हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि कुछ लोग मवेशियों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए,दो युवकों को दो भैंसों के साथ पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अमन यादव (20 वर्ष), निवासी बनारस (उत्तर प्रदेश) तथा सिकंदर (20 वर्ष), निवासी सईदपुर, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई।
पुलिस ने दोनों भैंसों को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ,पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमन यादव के खिलाफ पूर्व में भी थाना बसंतपुर में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एक अन्य मामला दर्ज हैं। मामले की जांच जारी हैं।












