Nexis News

स्वागत चार्ट, खेल और पौष्टिक आहार से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य,आंगनबाड़ी बनी बच्चों की पहली पाठशाला

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,5अगस्त2026

बलरामपुर जिले के स्कूल पारा भनौरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए, नवाचार आधारित गतिविधियों का सफल संचालन किया जा रहा हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस केंद्र में नन्हे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा, बेहतर पोषण और संस्कार देने का प्रयास किया जा रहा हैं। स्वागत चार्ट, समूह गतिविधियों और रचनात्मक शिक्षण के जरिए यह केंद्र बच्चों की पहली पाठशाला के रूप में नई पहचान बना रहा हैं।🟠स्वागत चार्ट से बढ़ रहा बच्चों का आत्मविश्वास

केंद्र की सबसे खास पहल “स्वागत चार्ट” हैं। आंगनबाड़ी पहुंचने पर बच्चे अपनी पसंद के अनुसार नमस्ते, गले मिलना, ताली, हैंडशेक, कोहनी मिलाना या मुट्ठी मिलाने जैसे तरीकों में से एक चुनते हैं,और कार्यकर्ता उसी तरीके से उनका स्वागत करती हैं।इस पहल से बच्चों का संकोच दूर हो रहा हैं,आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे खुशी-खुशी शिक्षण गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। साथ ही सामाजिक व्यवहार, संवाद कौशल और सकारात्मक सोच भी विकसित हो रही हैं।

🟠गीत,खेल और गतिविधियों से सीख रहे नई बातें

केंद्र में प्रतिदिन प्रार्थना, स्वागत गीत, समूह गतिविधियां, शैक्षणिक खेल और रचनात्मक अभ्यास कराए जाते हैं। बच्चों को गीत, कविता, चित्रों और खेलों के माध्यम से अक्षर ज्ञान, अंक पहचान, रंगों की पहचान और व्यवहारिक शिक्षा दी जा रही हैं।इससे बच्चों का मानसिक, भाषाई, सामाजिक और बौद्धिक विकास तेजी से हो रहा हैं,तथा वे विद्यालय में प्रवेश के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो रहे हैं।🟠पौष्टिक भोजन से मिल रहा बेहतर पोषण

आंगनबाड़ी केंद्र में निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक नाश्ता और गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य, उपस्थिति और विकास की नियमित निगरानी की जाती हैं। गर्भवती और धात्री माताओं को भी पोषण, स्वच्छता और शिशु देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा हैं।

🟠अभिभावकों का बढ़ा भरोसा

आंगनबाड़ी में अध्ययनरत सौम्या की माता सोनम सोनी ने बताया,कि यह केंद्र बच्चों के लिए दूसरे घर जैसा बन गया हैं। स्वागत चार्ट, खेल आधारित शिक्षा और स्नेहपूर्ण वातावरण के कारण बच्चे स्वयं खुशी-खुशी आंगनबाड़ी जाने लगे हैं,और घर लौटकर पूरे उत्साह से नई-नई बातें साझा करते हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!