Nexis News

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी समाज का प्रदर्शन, SP कार्यालय का घेराव

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,5अगस्त2026

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में भफौली गांव में, नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया हैं। सर्व आदिवासी समाज ने नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट के सामने धरना देते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।🟠आरोपी अब तक फरार, समाज में बढ़ा आक्रोश

प्रदर्शनकारियों का आरोप हैं,कि मामले का नामजद आरोपी, उपसरपंच पति तरुण जायसवाल, घटना के बाद से फरार हैं,और अब तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं। इससे समाज में भारी नाराजगी हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी,कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

🟠बारिश भी नहीं रोक सकी प्रदर्शन

लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरना जारी रखा। स्थिति को देखते हुए,मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।🟠पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

प्रदर्शन के दौरान सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने, प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और मामले में उचित एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं एसडीओपी राकेश बघेल ने भी कहा,कि आरोपी की तलाश जारी हैं,और जल्द आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!