Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5अगस्त2026

छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में अपनी माँ के नाम पर पीपल का पौधा लगाया। इसके साथ ही प्रदेशव्यापी ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के तहत लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में 2,500 से अधिक पीपल के पौधे लगाए,मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।🟠प्रकृति संरक्षण हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण की आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी भी हैं। उन्होंने कहा,कि भारतीय संस्कृति में पीपल का वृक्ष आस्था, आध्यात्मिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक माना जाता हैं,तथा यह जैव विविधता और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

🟠‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका हैं। छत्तीसगढ़ में भी इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला हैं। पिछले दो वर्षों में प्रदेशभर में 7 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका हैं,जबकि वर्ष 2026 में ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

🟠पौधे लगाएं और उनका संरक्षण भी करें

मुख्यमंत्री ने कहा,कि वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोगों से अपने घर, खेत, विद्यालय, कार्यालय या आसपास उपलब्ध स्थानों पर अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।🟠जलवायु परिवर्तन से निपटने का प्रभावी उपाय

मुख्यमंत्री ने कहा,कि बढ़ता तापमान, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए चुनौती बन चुके हैं। ऐसे समय में वृक्षारोपण सबसे सरल और प्रभावी समाधान हैं। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प की सराहना करते हुए,इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

🟠’पीपल फॉर पीपुल’ हरित भविष्य का संकल्प : केदार कश्यप

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य के निर्माण का संकल्प हैं। उन्होंने बताया,कि वन विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों में करीब 7.5 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं,और नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के साथ एक पौधा लगाने की भी अपील की।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!