न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,6अगस्त2026
छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत, गुरुवार को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से सरगुजा संभाग के,850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन श्री अयोध्या धाम और श्री काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, संचालित इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, बुजुर्ग और महिलाओं को निःशुल्क धार्मिक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना हैं।
🟠जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा स्टेशन
सुबह से ही अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय सियाराम’ के जयघोष के साथ स्टेशन पहुंचे। परिजनों ने यात्रियों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर भावपूर्ण विदाई दी।
🟠जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
भारत गौरव ट्रेन को महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरविंदर सिंह टिनी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरूपा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, जिला प्रशासन और आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
🟠यात्रा के दौरान मिलेंगी सभी सुविधाएं
पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी के संयुक्त संचालन में श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक रेल यात्रा, सुरक्षित आवास, शुद्ध शाकाहारी भोजन, पेयजल, स्थानीय परिवहन, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था और एस्कॉर्ट दल की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई हैं।
🟠आस्था के साथ जनकल्याण का संगम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा हैं,कि आर्थिक स्थिति किसी भी श्रद्धालु की आस्था के मार्ग में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी सोच के साथ रामलला दर्शन योजना के जरिए प्रदेश के हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या और काशी की यात्रा कराई जा रही हैं।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा,कि यह योजना केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अभियान हैं।
🟠श्रद्धालुओं ने जताया आभार
यात्रा पर रवाना हुए कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने कहा,कि आर्थिक तंगी के कारण वे जीवनभर अयोध्या और काशी नहीं जा सके थे,लेकिन अब सरकार की इस योजना से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। महिला श्रद्धालुओं ने भी यात्रा की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।












