Nexis News

गांव-गांव मजबूत होगा पुलिस का सूचना तंत्र,झिलमिली थाना में कोटवारों की बैठक,संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,7अगस्त2026

सूरजपुर जिले में ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को, मजबूत बनाने और सूचना तंत्र को सक्रिय करने के उद्देश्य से थाना झिलमिली में ग्राम कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर आयोजित बैठक में, थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने कोटवारों को गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी आपराधिक सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए।बैठक में सभी कोटवारों से कहा गया,कि वे प्रत्येक माह कम से कम दो बार थाना पहुंचकर अपने गांव की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा करें। साथ ही गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मुसाफिरों और संदिग्ध लोगों का सत्यापन कर उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार विवरण और फोटो रजिस्टर में दर्ज करना सुनिश्चित करें।थाना प्रभारी ने अवैध शराब, जुआ-सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी, चोरी, झगड़ा-विवाद और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने पर जोर दिया। इसके अलावा साइबर ठगी, बैंक फ्रॉड और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक के दौरान सभी कोटवारों को सत्यापन कार्य के लिए रजिस्टर और पेन वितरित किए गए। थाना प्रभारी ने कहा,कि “ग्राम कोटवार पुलिस की आंख और कान हैं। उनकी सक्रिय भूमिका से अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी मदद मिलती हैं।”सूरजपुर पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की हैं,कि गांव में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!