न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,7अगस्त2026
अंबिकापुर से लगे ग्राम पंचायत हर्राटिकरा में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा रेंज आईजी दीपक झा, वनमंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत, महापौर मंजूषा भगत, वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया।
प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा,कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं, और पीपल व बरगद जैसे वृक्ष सबसे अधिक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं,इसलिए इनके रोपण और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक करीब 7.15 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका हैं,और यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए इस जनअभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
वनमंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया,कि जिला स्तरीय वन महोत्सव के तहत सरगुजा जिले में, लगभग 4.5 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका हैं। वन विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित करना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना हैं।इस अवसर पर अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत ने भी पौधरोपण कर नागरिकों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।












