Nexis News

सक्ती में नाबालिग से कथित दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर टांगी से जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,बिलासपुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026

सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलादुला में, नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। आरोप हैं,कि आरोपी आधी रात को बालिका के घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने टांगी से बालिका के चेहरे,सिर और गले पर हमला कर दिया।हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी हैं।

🟠विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी उमेश कुमार पलांगे पर आरोप हैं,कि वह रात के समय नाबालिग के घर में घुसा। घटना के दौरान बालिका ने विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर टांगी से उस पर हमला कर दिया। हमले में बालिका के चेहरे,सिर और गले पर गंभीर चोटें आई हैं।

🟠कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद जैजैपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए,आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी,टांगी भी जब्त की हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।

🟠विधायक ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

घटना की जानकारी मिलने के बाद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में घटना के सभी पहलुओं की जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!