संदिली सिंह,बिलासपुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026
बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई,दोस्ती के बाद युवती को परेशान करने और निजी वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया हैं। आरोप हैं,कि इंस्टाग्राम के जरिए बलौदाबाजार जिले के एक युवक से युवती की दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सऐप पर बातचीत होने लगी।पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान आरोपी युवक ने युवती का निजी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका निजी फोटो और वीडियो वायरल कर दिया।
🟠थाने पहुंची युवती,दर्ज हुई FIR
घटना के बाद युवती ने तखतपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
🟠आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।पुलिस ने लोगों से अपील की हैं,कि सोशल मीडिया पर किसी के निजी फोटो या वीडियो का दुरुपयोग न करें और इस तरह की घटना सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।












