न्यूज डेस्क,कोरबा,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026
कोरबा वन मंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब ग्रामीणों ने गांव में एक मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया।
🟠सतर्कता के साथ किया गया रेस्क्यू
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए और काफी सावधानी के साथ मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।
🟠वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की हैं,कि आबादी वाले क्षेत्र में किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही उसे पकड़ने या परेशान करने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें,ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर सके।वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से संभावित हादसा टल गया। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।












