Nexis News

अंबिकापुर नगर निगम की सामान्य सभा में जोरदार हंगामा,विकास कार्यों और कथित लेनदेन को लेकर भाजपा-कांग्रेस पार्षद आमने-सामने

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,11अगस्त2026

राजमोहिनी देवी भवन में नगर पालिक निगम अंबिकापुर की सामान्य सभा का आयोजन किया गया। बैठक शुरू होते ही शहर के विकास कार्यों और मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। जर्जर सड़क, बेसहारा मवेशी, स्ट्रीट लाइट और कथित लेनदेन के मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।करीब एक घंटे चली सामान्य सभा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद ने शहर की बदहाल सड़कों, स्ट्रीट लाइट और अन्य समस्याओं को लेकर निगम प्रशासन से जवाब मांगा। वहीं कथित ऑडियो और लेनदेन के मामले को लेकर भी सदन में जमकर हंगामा हुआ।महापौर मंजूषा भगत ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा,कि कथित ऑडियो मामले की जांच प्रक्रिया जारी हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कुछ निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं,लेकिन शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं। महापौर ने बताया कि शहर के विकास कार्यों के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई हैं,और निगम शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।महापौर ने विपक्ष पर लगातार चौथी बार सामान्य सभा में अनावश्यक मुद्दों को लेकर हंगामा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,कि सदन विकास कार्यों पर चर्चा के लिए हैं,और विपक्ष को सकारात्मक चर्चा में सहयोग करना चाहिए।इस दौरान महापौर मंजूषा भगत भावुक भी नजर आईं। उन्होंने कहा,कि उन्हें अबला नारी न समझा जाए। शहर के विकास के लिए वह पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम कर रही हैं।सामान्य सभा के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक के बीच शहर की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सदन में जमकर चर्चा हुई।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!