अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,11अगस्त2026
थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में एंड टू एंड कार्रवाई करते हुए,एक और आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी अशरफ अली अंसारी, पिता कलीम अंसारी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम दौलंगी, थाना रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया हैं।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को प्रार्थी उदय कुमार सिंह द्वारा थाना रामचंद्रपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था,कि आरोपीगण 6 रास गाय-बछड़ों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे। रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपी मौके पर ही 6 मवेशियों को छोड़कर फरार हो गए थे।मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका हैं।
विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और आरोपियों की संलिप्तता के आधार पर,पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए 11 अगस्त 2026 को अशरफ अली अंसारी को विधिवत गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण निवारण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।












