Nexis News

कांकेर को मिली बड़ी सौगात : 7 करोड़ के मिनी स्टेडियम और 2.40 करोड़ के इनडोर हॉल का लोकार्पण

डेनियल सेप्टी,कांकेर,छत्तीसगढ़,11अगस्त2026

उप मुख्यमंत्री एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर,मेलाभाठा के समीप नवनिर्मित बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने फुटबॉल को किक कर खेल मैदान का शुभारंभ किया।लोकार्पण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए,उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की स्वतंत्रता,आत्मनिर्भरता और महान क्रांतिकारियों के बलिदान की याद दिलाती हैं। वीर शहीदों की शहादत और उनके सपनों को संजोकर रखने की जिम्मेदारी युवाओं और विद्यार्थियों की हैं।उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम के निर्माण से कांकेर की स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और युवाओं को आगे बढ़ने का नया मंच मिलेगा। कांकेर जिले में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में यह खेल परिसर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं।

🟠7 करोड़ की लागत से बना मिनी स्टेडियम

कांकेर में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपरपज मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया हैं। यहां फुटबॉल ग्राउंड, क्रिकेट बॉक्स, बास्केटबॉल ग्राउंड, रनिंग ट्रैक और विभिन्न खेलों के लिए नेट प्रैक्टिस की सुविधा उपलब्ध हैं।वहीं, करीब 2.40 करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय इनडोर हॉल तैयार किया गया हैं। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, कुश्ती सहित विभिन्न इंडोर खेलों के अभ्यास की सुविधा हैं। परिसर में आउटडोर जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई हैं।🟠विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री ने कहा,कि देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में विद्यार्थियों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।विधायक आशाराम नेताम ने नगरवासियों को नई खेल सुविधाओं की बधाई देते हुए, युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक और कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।🟠‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

लोकार्पण के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक आशाराम नेताम ने मिनी स्टेडियम परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नारियल के पौधे लगाए। अन्य अतिथियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!