Nexis News

सूरजपुर-मध्यप्रदेश सीमा पर पुलिस की अहम बैठक,अपराध रोकने और सुरक्षा बढ़ाने बनी संयुक्त रणनीति

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,12अगस्त2026

अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बुधवार,12 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के थाना चांदनी और मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के थाना माड़ा पुलिस के अधिकारियों के बीच इंटरस्टेट बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई।पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देश पर हुई बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने, अपराधियों की धरपकड़ और दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

🟠नशे के परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

बैठक में अंतरराज्यीय सीमा से नशीले पदार्थों के परिवहन और संदिग्ध वस्तुओं की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तत्काल साझा कर आवश्यक कार्रवाई करने की रणनीति बनाई गई।इसके अलावा सीमावर्ती गांवों के असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखने और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने, फरार आरोपियों एवं लंबित वारंटों की तामीली के लिए आपसी समन्वय स्थापित करने तथा आरोपियों से संबंधित सूचनाओं और सूची का आदान-प्रदान करने पर भी सहमति बनी।

🟠सीमावर्ती गांवों में बढ़ाई जाएगी पेट्रोलिंग

पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती गांवों में नियमित पेट्रोलिंग करने और लाइसेंसी धारकों की गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर सीमा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को और मजबूत करना हैं।बैठक में थाना प्रभारी चांदनी रामप्रताप साहू, थाना माड़ा के एएसआई निलेश मिश्रा सहित दोनों थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!