न्यूज डेस्क,धमतरी,छत्तीसगढ़,12अगस्त2026
बदलती तकनीक और इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए,धमतरी जिले के युवाओं के लिए नई राह खुली हैं। नवीन शासकीय आईटीआई जीजामगांव में सत्र 2026-27 से पहली बार मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड का प्रशिक्षण शुरू किया गया हैं। संस्था का यह पहला प्रशिक्षण सत्र भी हैं।
🟠आधुनिक तकनीक का मिलेगा प्रशिक्षण
दो वर्षीय इस पाठ्यक्रम में युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक के साथ बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS), मोटर कंट्रोल, चार्जिंग सिस्टम, सर्विसिंग और फॉल्ट डायग्नोसिस जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेड फिलहाल छत्तीसगढ़ के चुनिंदा पांच शासकीय आईटीआई में संचालित हैं।
🟠रोजगार और स्वरोजगार के बढ़ेंगे अवसर
ई-व्हीकल के बढ़ते चलन से प्रशिक्षित तकनीशियनों की मांग आने वाले समय में और बढ़ने की संभावना हैं। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को ई-व्हीकल कंपनियों, अधिकृत सर्विस सेंटरों, चार्जिंग स्टेशन और बैटरी सेवा इकाइयों में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वहीं युवा अपना सर्विस सेंटर शुरू कर स्वरोजगार भी स्थापित कर सकेंगे।
🟠ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू
जीजामगांव आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई कुरूद से संपर्क किया जा सकता हैं।उल्लेखनीय हैं,कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष जिले के लिए 83 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की थी, जिसमें जीजामगांव में नवीन आईटीआई की स्थापना भी शामिल थी।












