किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12अगस्त2026

हरेली तिहार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में,राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह और हरेली उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मंत्री वर्मा और उनके परिजनों को गृह प्रवेश की बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी हरेली तिहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे।

🟠किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति, प्रकृति और ग्रामीण जीवन से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व हैं। किसान इस दिन कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर अच्छी बारिश, भरपूर फसल और खुशहाली की कामना करते हैं।उन्होंने कहा,कि किसान छत्तीसगढ़ की प्रगति की धुरी हैं,और उनकी समृद्धि में ही प्रदेश की समृद्धि निहित हैं। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।मुख्यमंत्री ने बताया, कि प्रदेश में किसानों से 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही हैं। साथ ही सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि यंत्रीकरण,आधुनिक तकनीक और आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं।

🟠खेती के साथ आय के नए साधनों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा,कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ कृषि से जुड़ी अन्य गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक,सिंचाई और कृषि यंत्रों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही हैं।उन्होंने कहा,कि किसान मजबूत होगा तो गांव मजबूत होगा और गांव मजबूत होंगे तो विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण और तेज होगा।

🟠हरेली से शुरू होता हैं,पर्वों का सिलसिला : डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कृषि परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व हैं। इसी पर्व के साथ प्रदेश में तीज-त्योहारों का सिलसिला शुरू होता हैं। उन्होंने अच्छी बारिश और बेहतर फसल के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए किसानों और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

🟠राम भजन से भक्तिमय हुआ माहौल

समारोह के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने राम भजन की प्रस्तुति दी,जिससे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें