अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,12अगस्त2026
जिले के पीएमश्री विद्यालयों में योग प्रशिक्षक,खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अवसर हैं। जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा बलरामपुर ने जिले के 6 विकासखंडों में चयनित 11 पीएमश्री विद्यालयों में से शेष 3 विद्यालयों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इनमें पीएमश्री प्राथमिक शाला गोपालपुर, पीएमश्री सेजेस अंग्रेजी माध्यम डौरा और पीएमश्री सेजेस अंग्रेजी माध्यम शंकरगढ़ शामिल हैं।
🟠19 अगस्त तक जमा कर सकते हैं आवेदन
योग प्रशिक्षक, खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक अपना आवेदन जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा बलरामपुर में स्वयं अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
🟠स्नातक डिग्री होना जरूरी
अभ्यर्थी के पास शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री अथवा शारीरिक शिक्षा संबंधी क्षेत्र में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य हैं। विकासखंडवार योग्य अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित प्रशिक्षकों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा।आवेदन के साथ 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की अंकसूची, योगा डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जीवित रोजगार पंजीयन सहित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना होगा। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए ए.पी.सी. शिवकुमार उपाध्याय के मोबाइल नंबर 91118-77272 पर संपर्क किया जा सकता हैं।












