नशे के कारोबार पर सूरजपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.50 लाख का गांजा जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,16अगस्त2026

जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी हैं। पुलिस ने 15 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पोड़ी में, घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई हैं,जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार, थाना सूरजपुर को सूचना मिली थी,कि केतका की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से गांजा लेकर बिक्री के लिए सपकरा की ओर जा रहा हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम पोड़ी में, घेराबंदी की और मोटरसाइकिल सवार अतिउल्ला खान (31 वर्ष), निवासी साहूपारा, थाना सूरजपुर को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के, खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं।पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर अलरिक लकड़ा, एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, सउनि मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक जितेन्द्र पटेल और रविराज पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें