अंबिकापुर में ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र’ अभियान,जवानों के लिए भेजी जाएंगी 21 लाख से ज्यादा राखियां,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुईं शामिल

जावेद अंसारी,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,16अगस्त2026

देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के, प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4’ अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत प्रदेशभर से 21 लाख से अधिक राखियां देश की रक्षा में तैनात जवानों के लिए भेजी जाएंगी।अंबिकापुर में आयोजित अभियान के कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।🟠महिलाओं और बच्चों ने हाथों से तैयार की राखियां

अभियान में प्रदेश की महिलाओं, स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कई महिलाओं और बच्चों ने अपने हाथों से राखियां तैयार कर इस अभियान में अपना योगदान दिया। इन राखियों के जरिए प्रदेशवासी सीमा पर तैनात जवानों तक अपना स्नेह और शुभकामनाएं पहुंचाएंगे।🟠राखियों के साथ भेजी जाएगी पवित्र मिट्टी और शुभकामना संदेश

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा,कि जवानों के लिए भेजी जा रही राखियों के साथ शुभकामना संदेश और स्थानीय पवित्र मिट्टी भी भेजी जा रही हैं। यह पहल सैनिकों के प्रति प्रदेशवासियों के प्रेम, सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रतीक हैं।उन्होंने कहा,कि भारतीय सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा में दिन-रात डटे रहते हैं। ऐसे में उनके प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त करने वाला यह अभियान समाज में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें