स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने किया ध्वजारोहण

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,16अगस्त2026

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के जिला कार्यालय में,गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।ध्वजारोहण के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने, जिलेवासियों एवं कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि देश की आजादी महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम हैं। उन्होंने कहा,कि आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व हैं,कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे।

कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, उपाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित, प्रवक्ता दीननाथ यादव, अजय गुप्ता, बिहारी पाल, छोटेलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद गौतम सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, राकेश सिंह, योगेश गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश गुप्ता, अजय यादव, मंगलम पांडेय, विजय प्रताप सिंह, रजनी सोनी सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें