अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,18अगस्त2026
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बलरामपुर जिले के, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में, स्वास्थ्य विभाग की टीम दूरस्थ और पहुंचविहीन क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जा रहा हैं। जांच के बाद जरूरत के अनुसार ग्रामीणों को निःशुल्क आवश्यक दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं।
🟠पीवीटीजी क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर
इसी क्रम में बासेन, घटगांव, डुमरकोना और मांझा-बेबराजान सहित विभिन्न पीवीटीजी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। स्वास्थ्य अमले ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराया।इन शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत देना और उन्हें उनके क्षेत्र में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हैं।
🟠समय पर बीमारी की पहचान पर जोर
पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी समुदायों को, मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम बस्तियों तक पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की जानकारी ले रही हैं।इससे बीमारियों की समय पर पहचान,उपचार और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद मिल रही हैं।प्रशासन का कहना हैं,कि दूरस्थ एवं विशेष जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच, उपचार, दवा वितरण और स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा लगातार उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पीवीटीजी समुदाय के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उनके अपने क्षेत्र में ही मिल सके।












