अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,18अगस्त2026
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर,भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर द्वारा आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधानसभा विधायक उद्देश्वरी पैकरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
🟠गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा,कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने अपने विचारों और संदेशों के माध्यम से समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का काम किया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह अभियान उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।अभियान के संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित ने आगामी 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
🟠कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए पवित्र कलश
भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने संत रविदास जी के जीवन और उनके सामाजिक संदेशों पर प्रकाश डालते हुए,कार्यकर्ताओं से अपने-अपने मंडलों में समरसता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं को पवित्र कलश वितरित किए गए। साथ ही सामाजिक समरसता को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पार्षद, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।












