माय भारत पोर्टल से राष्ट्र निर्माण से जुड़ेंगे युवा, 20 अगस्त तक निःशुल्क पंजीयन का मौका

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,19अगस्त2026

युवाओं को राष्ट्र निर्माण,सामुदायिक विकास और विभिन्न सरकारी गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से, भारत सरकार के ‘माय भारत’ पोर्टल के माध्यम से युवाओं का पंजीयन कराया जा रहा हैं। पोर्टल के जरिए 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को स्वयंसेवा, कौशल विकास, स्वरोजगार,अनुभवात्मक शिक्षा और विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में सहभागिता के अवसर उपलब्ध होंगे।

🟠20 अगस्त को चलेगा महाअभियान

जिले में अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत कार्यक्रम से जोड़ने के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में,20 अगस्त 2026 को विशेष महाअभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के पात्र युवाओं का माय भारत पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन कराया जाएगा।पात्र युवा दिए गए पंजीयन लिंक के माध्यम से स्वयं अपना पंजीयन कर सकते हैं, और माय भारत से जुड़कर विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भागीदारी कर सकते हैं।

🟠पंजीयन के लिए OTP की जरूरत नहीं

जिला नोडल अधिकारी एवं उप संचालक पंचायत श्री गौरव साहू ने बताया,कि माय भारत कार्यक्रम में पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क हैं। पंजीयन के लिए किसी भी प्रकार के OTP की आवश्यकता नहीं हैं।उन्होंने बताया,कि 20 अगस्त 2026 पंजीयन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई हैं। उन्होंने स्कूलों एवं महाविद्यालयों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया हैं।

🟠युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं, स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यों, संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर माय भारत महाअभियान को सफल बनाने की अपील की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें