भारी बारिश के बीच बलरामपुर में प्रशासन अलर्ट,जलस्रोतों और पुल-पुलियों पर सतत निगरानी

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,19अगस्त2026

जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर जिले के तालाब,एनीकट, बांध, नहर, नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव की संभावित स्थिति वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही हैं।🟠जलस्तर और पुल-पुलियों की स्थिति पर विशेष नजर

कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान जलस्रोतों के जलस्तर, बांध एवं एनीकट से पानी के बहाव और पुल-पुलियों की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही हैं।प्रशासन द्वारा संभावित जलभराव और अन्य जोखिम वाली परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।🟠जोखिम वाले क्षेत्रों में कराई जा रही मुनादी

जलभराव एवं संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में आमजन को सतर्क करने के लिए मुनादी कराई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नदी-नालों, एनीकट, बांध और पुल-पुलियों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जा रही हैं।प्रशासन ने लोगों से अपील की हैं,कि भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।🟠संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता

जिला प्रशासन द्वारा निचले और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों को किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने और जरूरत पड़ने पर, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन का कहना हैं,कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं,और बारिश के दौरान स्थिति पर स्थानीय स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही हैं,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें