मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिव्यांगजनों को बांटे व्हीलचेयर और सहायक उपकरण, आत्मीयता से जाना हालचाल

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21अगस्त2026

संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने,6 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान मंत्री ने लाभार्थियों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों एवं परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

🟠6 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

कार्यक्रम के दौरान सौनी निवासी धनेश्वर सोनी को बैसाखी प्रदान की गई। वहीं भनौरा निवासी निशांत पैकरा और बड़की महरी निवासी महिमा दास को व्हीलचेयर दी गई।इसी तरह भनौरा निवासी गौरीशंकर और फनु सिंह को स्टिक तथा सौनी निवासी ममता पाल को स्मार्टफोन प्रदान किया गया।

🟠जरूरतों को लेकर मंत्री ने की बातचीत

सहायक उपकरण वितरण के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिव्यांगजनों से सहजता से बातचीत की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों और आवश्यकताओं की जानकारी ली।मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी दैनिक गतिविधियों को आसान बनाने के लिए शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही हैं।सहायक उपकरण मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को रोजमर्रा के कामकाज और आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें