जिले में अब तक 1092.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, एक दिन में 770.7 मिमी बारिश

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24अगस्त2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ हैं। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून 2026 से अब तक 1092.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। वहीं प्रतिवेदित दिन जिले में कुल 770.7 मिमी बारिश हुई।

🟠चलगली और डौरा-कोचली में सबसे ज्यादा बारिश

प्रतिवेदित दिन चलगली में 135.4 मिमी और डौरा-कोचली में 130 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कुसमी में 88 मिमी, रामचंद्रपुर में 64.2 मिमी, रामानुजगंज में 59.4 मिमी, बलरामपुर में 58.3 मिमी, चांदो में 52.4 मिमी, राजपुर में 45.8 मिमी, सामरी में 28.2 मिमी, वाड्रफनगर में 24.2 मिमी और रघुनाथनगर में 18.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।

🟠कुसमी में अब तक सर्वाधिक 2207 मिमी वर्षा

1 जून से अब तक तहसीलवार आंकड़ों में कुसमी में सबसे अधिक 2207 मिमी वर्षा दर्ज की गई हैं। डौरा-कोचली में 1337.1 मिमी, बलरामपुर में 1207.5 मिमी, वाड्रफनगर में 1114.8 मिमी, शंकरगढ़ में 1129.5 मिमी और रघुनाथनगर में 1019.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई हैं।वहीं रामचंद्रपुर में 975.4 मिमी, चांदो में 918.7 मिमी, सामरी में 915.3 मिमी, रामानुजगंज में 857.7 मिमी, चलगली में 855.9 मिमी और राजपुर में 569.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें