सेना के सम्मान में राखी का धागा, विद्यार्थियों ने जवानों के नाम लिखे भावपूर्ण संदेश

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,24अगस्त2026

रक्षाबंधन के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,राखी में भारतीय सेना के जवानों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। COSA Army के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना के अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य रैंक के कुल 72 सैन्यकर्मियों ने सहभागिता की।🟠छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने, सैन्यकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात तैनात जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और आभार व्यक्त किया। राखी के पवित्र धागे ने सैनिकों और विद्यार्थियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत किया।

🟠पोस्टकार्ड पर जवानों के नाम लिखे संदेश

कार्यक्रम की खास पहल के तहत विद्यार्थियों ने नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर भारतीय सेना के जवानों के नाम व्यक्तिगत पत्र और संदेश लिखे। बच्चों ने अपने संदेशों में सैनिकों के साहस, त्याग और देशसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही जवानों की सुरक्षा और सफलता की कामना की।विद्यार्थियों के हाथों से लिखे इन भावपूर्ण संदेशों ने कार्यक्रम को खास बना दिया और जवानों के प्रति बच्चों की संवेदनाओं को सामने रखा।🟠जवानों ने साझा किए सेना से जुड़े अनुभव

इस अवसर पर सैन्यकर्मियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया और भारतीय सेना के जीवन, अनुशासन और कार्यप्रणाली से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बच्चों को अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने, जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।संवाद के दौरान विद्यार्थियों को सेना के जीवन, सैनिकों के समर्पण और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को करीब से समझने का अवसर मिला।

🟠अधिकारियों और शिक्षकों ने भी की सहभागिता

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्टेशन मुख्यालय, रायपुर के प्रशासनिक कमांडेंट कर्नल अभिषेक उनियाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में सूबेदार राज किशोर ने योगदान दिया।इस अवसर पर कर्नल अरिंदम मजूमदार, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।रक्षाबंधन का यह आयोजन केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों ने अपने संदेशों और भावनाओं के माध्यम से देश की रक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति का भाव व्यक्त किया। पोस्टकार्ड पर लिखे बच्चों के संदेशों में सैनिकों के प्रति समाज के सम्मान और विश्वास की झलक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें