दिवंगत प्रधान आरक्षक के बेटे को मिली अनुकंपा नियुक्ति, सूरजपुर एसपी ने सौंपा नियुक्ति आदेश

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,24अगस्त2026

सूरजपुर पुलिस विभाग में पदस्थ रहे,दिवंगत प्रधान आरक्षक मनोज सिंह के पुत्र विकास सिंह को,पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने सोमवार, 24 अगस्त को विकास सिंह को नियुक्ति प्रदान की।

🟠पिता के निधन के बाद मिली अनुकंपा नियुक्ति

दिवंगत प्रधान आरक्षक मनोज सिंह सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में पदस्थ थे। सेवाकाल के दौरान, आकस्मिक निधन होने के बाद उनके परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।पुलिस के अनुसार, आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए थे।

🟠आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए विकास सिंह

निर्देशों के पालन में विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को विकास सिंह को आरक्षक के पद पर, अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया पूरी कराई गई।नवनियुक्त आरक्षक विकास सिंह की मां बबीता सिंह और भाई आकाश सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें